जम्मू भाजपा मुख्यालय में वीर सावरकर जयंती मनाई गई

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 28 मई (हि.स.)।

जम्मू स्थित भाजपा मुख्यालय में वीर सावरकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वीर सावरकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने सावरकर के बलिदान, राष्ट्रवादी विचारधारा और देशभक्ति में उनके योगदान को स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि वीर सावरकर का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story