रामबन में वीडीजी सदस्य मृत मिला
Nov 12, 2026, 19:21 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रामबन, 12 नवंबर ( हि.स.)। गुरुवार को रामबन जिले के धंद्रथ इलाके में विलेज डिफेंस ग्रुप (वीडीजी) के 57 वर्षीय एक सदस्य का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव धंद्रथ के लगल्ली में पड़ा मिला था जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें 'मृत' घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान रामबन के डुग्गा धंद्रथ निवासी सुखदेव सिंह (पुत्र महंत सिंह) के रूप में हुई है। इस बीच पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

