वीडीजी सदस्य और उनकी पत्नी की गोली लगने से मौत

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 03 नवंबर ( हि.स.)। सोमवार देर रात जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के एक दूरदराज के गांव में विलेज डिफेंस ग्रुप के एक सदस्य और उनकी पत्नी की उनके घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि महोर तहसील के बगोदास इलाके के ब्रालकुंड मोरा गांव में, वीडीजी सदस्य के घर पर उनके ही हथियार से चली गोलियां दोनों को लग गईं।

अधिकारियों के अनुसार आशंका है कि वीडीजी सदस्य जावेद अहमद (26) अपना हथियार साफ कर रहा था तभी वह अचानक चल गया। इससे जावेद और उसकी पत्नी शाहीन अख्तर (22) को गोली लग गई। अधिकारियों ने बताया कि दोनों को तुरंत स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच का मकसद यह पता लगाना है कि असल में क्या हुआ था और क्या यह गोलीबारी गलती से हुई थी या जानबूझकर की गई थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771628 Articles

Share this story