कठुआ में वंदे मातरम् अभियान का आगाज, देशभक्ति के रंग में रंगा जिला

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ में वंदे मातरम् अभियान का आगाज, देशभक्ति के रंग में रंगा जिला


कठुआ, 23 मार्च (हि.स.)। जिले में वंदे मातरम अभियान के विशेष चरण की शुरुआत देशभक्ति के जोश और उत्साह के साथ हुई। पहले दिन पूरे जिले में सामूहिक वंदे मातरम् पाठ और शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिला प्रशासनिक परिसर स्थित डीसी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त राजेश शर्मा ने की, जहां अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का पाठ किया। इसके बाद उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त विशवजीत सिंह के साथ शहीद भगत सिंह पार्क पहुंचकर भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों और आम लोगों ने भी शहीदों को नमन किया। जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story