भगवान परशुराम जी चाैक पर वन महोत्सव अभियान की शुरुआत, डीसी ने किया पौधारोपण

WhatsApp Channel Join Now
भगवान परशुराम जी चाैक पर वन महोत्सव अभियान की शुरुआत, डीसी ने किया पौधारोपण


कठुआ, 02 जुलाई (हि.स.)। उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने गुरूवार को कठुआ के भगवान परशुराम जी चाैक के समीप वॉटरफ्रंट पर सामाजिक वानिकी विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पौधारोपण से न केवल हरित आवरण बढ़ता है बल्कि जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में भी मदद मिलती है। उन्होंने जिले के सभी खाली और अनुपयोगी क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। उपायुक्त ने कठुआ वॉटरफ्रंट को शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल बताते हुए इसके पूरे क्षेत्र में पौधारोपण करने के निर्देश दिए ताकि यहां आने वाले लोगों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।

डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर सामाजिक वानिकी कठुआ हिताशी शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत परशुराम चाैक स्थित वॉटरफ्रंट क्षेत्र में 350 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से एक पेड़ मां के नाम और एक पेड़ शहीद के नाम अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

कार्यक्रम में एडीसी कठुआ महिमा मदान, एसीआर विशव प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story