वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रृंगार सामग्री के दाम बढ़ाए

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 05 फ़रवरी (हि.स.)।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा मां वैष्णो देवी को चढ़ाए जाने वाले श्रृंगार सामग्री के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है जिससे श्रद्धालुओं पर एक और आर्थिक बोझ डाल दिया गया है। बोर्ड के फैसले के अनुसार मोस्ट सुपीरियर चुनरी का दाम 500 से बढ़ाकर 700 रुपये कर दिया गया है जबकि सुपीरियर चुनरी 250 से 400 रुपये और मीडियम चुनरी 65 से 100 रुपये की कर दी गई है। ओर्डिनरी चुनरी 30 से 50 रुपये हो गई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी मोस्ट प्रीमियम श्रृंगार चोले में की गई है जिसका दाम 200 से सीधे 2100 रुपये कर दिया गया है।

इसके अलावा ओर्डिनरी चोला 30 से 60 रुपये, लेडी दुपट्टा 40 से 50 और 60 से 100 रुपये, पूजा का कपड़ा 200 से 400 रुपये, परदा 125 से 300 रुपये, पेटीकोट 70 से 100 रुपये, पट्टी 50 से 100 रुपये, ब्लाउज पीस 10 से 20 रुपये और चूड़ी-चूड़ा 10 से बढ़ाकर 120 रुपये प्रति दर्जन कर दिया गया है।

बढ़ी कीमतों को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story