ऊषा मौगा फिर बनीं त्रिवेणी कला कुंज की प्रधान, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

WhatsApp Channel Join Now
ऊषा मौगा फिर बनीं त्रिवेणी कला कुंज की प्रधान, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन


कठुआ, 24 अगस्त (हि.स.)। त्रिवेणी कला कुंज साहित्यिक संस्था की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस दौरान प्रख्यात लेखिका एवं शायरा डॉ. ऊषा मौगा को एक बार फिर संस्था की प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनका कार्यकाल आगामी पांच वर्षों का होगा।

कार्यकारिणी के गठन के दौरान श्याम लाल खजूरिया को उपप्रधान, विजय शर्मा को महासचिव, संजय सहगल एवं बालक राम को आयोजक तथा शशि शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सदस्यों ने डॉ. ऊषा मौगा का हार पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर संस्था की प्रधान डॉ. ऊषा मौगा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि त्रिवेणी कला कुंज साहित्य और कला के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में साहित्य एवं कला से जुड़े अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित करने के साथ-साथ युवाओं को भी साहित्य और संस्कृति से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य साहित्य, कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देना तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों को इन गतिविधियों से जोड़ना है। नई कार्यकारिणी के साथ संस्था भविष्य में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को और गति देने के लिए मिलकर कार्य करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story