जम्मू रेलवे स्टेशन पर पूजा एक्सप्रेस के शौचालय में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 28 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू रेलवे स्टेशन की वॉशिंग लाइन पर खड़ी ट्रेन नंबर 12414 पूजा एक्सप्रेस के कोच नंबर 260532 के शौचालय में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की उम्र करीब 35 से 37 वर्ष, कद लगभग 5 फीट 7 इंच और रंग सांवला बताया गया है। मृतक ने नीली शर्ट, हल्के नीले रंग की जींस और काले रंग की चप्पल पहन रखी थी। शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू के शवगृह में रखा गया है।

रेलवे पुलिस जम्मू ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक की पहचान या उसके पते के संबंध में कोई जानकारी हो तो नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।

संपर्क नंबर: 0191-2474946, 6005784806, 7051971699

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784740 Articles

Share this story