डल झील के पास मिला अज्ञात शव

WhatsApp Channel Join Now


श्रीनगर, 25 मार्च (हि.स.)। बुधवार सुबह श्रीनगर के डल झील क्षेत्र के पास सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिला।

अधिकारियों ने बताया कि शव घाट संख्या 5 के पास सड़क पर पड़ा था जब स्थानीय लोगों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि सिविल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल ले गई। हालांकि मृत्यु का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story