कंगन में बिजली नहर में मिला अज्ञात शव, जांच जारी

WhatsApp Channel Join Now


श्रीनगर, 08 अप्रैल (हि.स.)। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन के थून इलाके में बुधवार को एक बिजली नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने नहर में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताओं के लिए शव को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान की जा रही है और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story