नशा मुक्त अभियान के तहत जिला जेल कठुआ में जागरूकता कार्यक्रम, योग व व्याख्यान से मिला लाभ

WhatsApp Channel Join Now
नशा मुक्त अभियान के तहत जिला जेल कठुआ में जागरूकता कार्यक्रम, योग व व्याख्यान से मिला लाभ


कठुआ, 23 अप्रैल (हि.स.)। नशा मुक्त अभियान के तहत जिला जेल कठुआ में एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निदेशक आयुष डॉ. अजय कुमार टिक्कू और उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा के निर्देशों तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ. राकेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. बोध पाल ने नशा मुक्ति पर एक प्रभावशाली व्याख्यान दिया, जिसमें उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव और इससे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।

इसके बाद योग प्रशिक्षक अंकुश द्वारा सब्सटेंस यूज डिसऑर्डर प्रोटोकॉल पर आधारित योग सत्र आयोजित किया गया। जिला जेल कठुआ के अधीक्षक मोहिंदर पाल ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा जताई। इस कार्यक्रम में स्टाफ सहित कुल 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया और इसका लाभ उठाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story