जम्मू-कश्मीर में ‘मेगा आधार बायोमेट्रिक अपडेट ड्राइव 2.0’ शुरू

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 24 मार्च (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर में स्कूली बच्चों के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और समग्र शिक्षा के सहयोग से ‘मेगा आधार अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट ड्राइव 2.0’ की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य स्कूल जाने वाले बच्चों के आधार डेटा को अपडेट करना है ताकि उनकी पहचान संबंधी जानकारी सटीक और अद्यतन बनी रहे। इस ड्राइव के तहत बच्चों के बायोमेट्रिक विवरण जैसे फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन को अपडेट किया जाएगा। प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूलों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें, जिससे बच्चों को भविष्य में सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story