उधमपुर के जोफ़र में संदिग्ध गतिविधि के बीच तलाशी अभियान शुरू

WhatsApp Channel Join Now


उधमपुर, 16 अगस्त (हि.स.)।

उधमपुर ज़िले के रामनगर के जोफ़र इलाके में कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने रविवार को एक संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

आधिकारिक सूचना के अनुसार यह अभियान तब शुरू किया गया जब सुरक्षा एजेंसियों को इलाके में कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि के बारे में जानकारी मिली।

उन्होंने बताया कि संयुक्त सुरक्षाबल अभियान के तहत संदिग्ध इलाके में तलाशी ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है। अधिक जानकारी का इंतज़ार है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story