उपराज्यपाल सिन्हा ने जीएमसी उधमपुर में सड़क दुर्घटना के घायलों से की मुलाकात
Apr 27, 2026, 15:50 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
उधमपुर, 27 अप्रैल (हि.स.)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 20 अप्रैल को उधमपुर के रामनगर में सड़क दुर्घटना के दौरान घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य और कुशलक्षेम के बारे में जानकारी लेने के लिए आज सरकारी मेडिकल कॉलेज का दौरा किया।
उपराज्यपाल को वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम ने अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

