सीमावर्ती गांव के दो युवकों ने संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा, हुई सराहना, पुलिस में भर्ती और सम्मानित करने की मांग

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 21 नवंबर (हि.स.)। सीमावर्ती गांव साई में शनिवार तड़के दो युवकों ने सतर्कता दिखाते हुए भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूर्व डीडीसी सुचेतगढ़ तरनजीत सिंह टोनी ने दोनों युवकों विनोद कुमार और सतनाम सिंह के साहस और सूझबूझ की सराहना की है। टोनी के अनुसारविनोद कुमार और सतनाम सिंह शनिवार तड़के करीब तीन बजे सुबह की सैर पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। दोनों युवकों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद सतनाम सिंह ने पुलिस पोस्ट साई के प्रभारी एएसआई यशपाल को सूचित किया और संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया।

टोनी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सतर्कता सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात और आईजीपी जम्मू तजिंदर सिंह से दोनों युवकों को सम्मानित करने के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस में शामिल करने पर विचार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं को प्रोत्साहित करने से सीमावर्ती क्षेत्रों के अन्य लोगों को भी सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग करने की प्रेरणा मिलेगी

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781163 Articles

Share this story