सिधडा में बिना वैध अनुमति के रेत ले जा रहे दो वाहन जब्त

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू 0 सितंबर (हि.स.)। अवैध खनन और लघु खनिजों के अनाधिकृत परिवहन के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए जम्मू पुलिस ने बिना वैध अनुमति दस्तावेजों के रेत से लदे दो वाहन जब्त किए।

पुलिस ने सिधडा के सार्थन नाले में पंजीकरण संख्या जेके02सीएस 9946 वाले एक डम्पर और पंजीकरण संख्या जेके 02एआर 7904 वाले एक टिपर को जब्त किया जिनमें आवश्यक वैध अनुमति दस्तावेजों के बिना रेत ले जाई जा रही थी।

संबंधित जिला खनन अधिकारी (डीएमओ), जम्मू को लागू खनन कानूनों और विनियमों के तहत आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है।

जम्मू पुलिस ने दोहराया कि अवैध खनन और लघु खनिजों के अनाधिकृत परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि उल्लंघनों को रोका जा सके, प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा की जा सके और सरकारी राजस्व को सुरक्षित रखा जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story