दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में दो अज्ञात शव बरामद
Apr 13, 2026, 14:12 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अनंतनाग, 13 अप्रैल (हि.स.)। सोमवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के कमाद इलाके से दो अज्ञात शव बरामद किए गए।
एक अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग के कमाद इलाके में स्थानीय लोगों ने दो अज्ञात शव देखे। उन्होंने बताया कि शव देखने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि एफएसएल की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं और जांच के लिए नमूने एकत्र कर रही हैं जबकि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

