कठुआ जिले के हीरानगर में मुझे पाकिस्तान से प्यार है लिखे दो संदिग्ध गुब्बारे मिले

WhatsApp Channel Join Now

कठुआ 03 अगस्त (हि.स.)। कठुआ जिले के हीरानगर में आज सुबह 2 संदिग्ध गुब्बारे मिले। जानकारी के अनुसार इन गुब्बारों पर मुझे पाकिस्तान से प्यार है लिखा हुआ था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुब्बारों को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह वार्ड नंबर 04, हीरानगर ज़िला कठुआ के रहने वाले स्वर्गीय विद्या प्रकाश के बेटे कुलदीप कुमार के घर की छत पर दो गुब्बारे मिले। इन गुब्बारों में एक सफेद और एक हरे रंग का था। दोनों गुब्बारों पर मुझे पाकिस्तान से प्यार है लिखा हुआ था।

इन गुब्बारों को सबसे पहले कुलदीप कुमार ने देखा और तुरंत हीरानगर पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने पर हीरानगर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच के लिए गुब्बारों को अपनी कस्टडी में ले लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story