8 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now


8 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


कठुआ, 05 नवंबर (हि.स.)। नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत लखनपुर पुलिस ने कीढ़ियां क्षेत्र में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 8 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार विश्वसनीय सूचना के आधार पर थाना लखनपुर की टीम ने कीढ़ियां में नाकेबंदी कर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के पठानकोट निवासी सैफ अली तथा कठुआ जिले के गंडियाल-कीढ़ियां निवासी राशिद अली के रूप में हुई है। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थाना लखनपुर में एफआईआर नंबर 150/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/21/22/29 में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। कठुआ पुलिस ने लोगों से नशे से जुड़ी गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन नंबर 112 या 9858034100 पर देने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772630 Articles

Share this story