माता वैष्णो देवी मार्ग पर हुए झगड़े के बाद दो टट्टू चालकों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

रियासी, 27 मार्च (हि.स.)।

रियासी जिला पुलिस ने एक बार फिर माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा मार्ग पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है। कुछ दिन पहले कटरा स्थित बानगंगा मार्ग पर दो टट्टू चालकों के बीच तीखी बहस छिड़ गई जिससे तीर्थयात्रियों में दहशत फैल गई।

राहगीरों द्वारा फिल्माया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो का तुरंत संज्ञान लेते हुए कटरा पुलिस स्टेशन ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पूछताछ के दौरान झगड़े में शामिल दोनों व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों पर धारा 126/170 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए उन्हें प्रथम श्रेणी कार्यकारी मजिस्ट्रेट कटरा के समक्ष पेश किया गया है।

आरोपियों की पहचान शोकेत अली पिता सखी मोहम्मद जाति गुर्जर निवासी भागा तहसील एवं जिला रियासी, दविंदर सिंह पिता केवल सिंह जाति राजपूत निवासी सरोटे कोटे तहसील भोमाग, जिला रियासी के रूप में हुई है। यह संपूर्ण ऑपरेशन आईसी पीपी बंगंगा और शो पी/एस कटरा इंस्प. द्वारा अंजाम दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

Share this story