कुलगाम के बाग में भालू के हमले में दो लोग घायल
कुलगाम, 25 अगस्त (हि.स.)। मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम ज़िले के अहमदबाद गाँव में एक बाग में भालू के हमले से कम से कम दो लोग घायल हो गए।
एक अधिकारी ने बताया कि भालू ने बाग में काम कर रहे लोगों के एक समूह पर हमला किया जिससे उनमें से दो लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए एसडीएच डमहल हंजीपोरा ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घायलों की पहचान अहमदबाद के रहने वाले अब्दुल सलाम टेली और डी एच पोरा के दनीपोरा के रहने वाले बिलाल अहमद खोली के तौर पर हुई है। वाइल्डलाइफ़ कंट्रोल रूम के इंचार्ज सैयद इरशाद ने बताया कि भालू को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

