चार घंटे के भीतर लद्दाख में मध्यम तीव्रता के दो भूकंप के झटके महसूस किए गए

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू, 13 अगस्त(हि.स.)। गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में लगभग चार घंटे के भीतर मध्यम तीव्रता के दो भूकंप के झटके महसूस किए गए जिससे वहां के निवासियों में डर फैल गया।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार पहला और ज़्यादा तेज़ झटका सुबह 6:05 बजे महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 5.5 थी। इसका केंद्र 36.88 डिग्री उत्तर अक्षांश और 74.402 डिग्री पूर्व देशांतर पर था। एनसीएस ने बताया कि यह झटका लद्दाख के लेह में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। एनसीएस के मुताबिक सुबह 9:54 बजे 4.3 तीव्रता का एक और भूकंप आया। इसका केंद्र 36.76 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.326 डिग्री पूर्व देशांतर पर था और यह भी लेह में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया।

दोनों भूकंप लेह इलाके में आए और ये लगभग चार घंटे के अंतराल में महसूस किए गए।

जान-माल के नुकसान की कोई तत्काल खबर नहीं है। लगातार आए झटकों से इलाके के लोगों में चिंता फैल गई।

यह इलाका भूकंप के लिहाज़ से संवेदनशील ज़ोन में आता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story