लेह में सड़क निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत, तीन अन्य घायल

WhatsApp Channel Join Now


लेह, 18 सितंबर (हि.स.)। लद्दाख के लेह में सड़क निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना जांस्कर जिले के जिमचान इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान अचानक मिट्टी का एक हिस्सा धंस गया जिससे मजदूरों का एक समूह मलबे के नीचे दब गया। बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला।

इस घटना में दो लोगों जिसमें जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड निवासी अब्दुल राशिद और झारखंड निवासी पवन कुमार शामिल हैं की जान चली गई। अधिकारियों ने बताया कि तीन अन्य घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story