नाका चेकिंग के दौरान दो लोगाें काे 80 ग्राम हेरोइन जैसे पदार्थ के साथ पुलिस ने पकड़ा

WhatsApp Channel Join Now

कुपवाडा, 17 नवंबर (हि.स.)। कुपवाड़ा पुलिस ने करनाह में नाका चेकिंग के दौरान दो लोगों को पकड़ा है और उनके पास से लगभग 80 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया है।

मंगलवार काे प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत करनाह पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान दो लोगों को पकड़ा है। इनकी पहचान बखाया निवासी मुनीर अहमद शेख के बेटे शौकत अहमद शेख और तंगधार नाद करनाह निवासी मोहम्मद इदरीस खान के बेटे सद्दाम खान के रूप में हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि तलाशी के दौरान उनके पास से लगभग 80 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ (पॉलीथीन सहित) बरामद किया गया है। इस मामले में करनाह पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि बरामद किए गए नशीले पदार्थ के स्रोत और इसके संभावित संपर्कों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

कुपवाड़ा जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के अपने संकल्प को दोहराया है। साथ ही पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी साझा करें ताकि एक नशा मुक्त समाज बनाने में मदद मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778442 Articles

Share this story