डोडा में एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरा, दो बुजुर्गों की मौत, चार घायल

WhatsApp Channel Join Now

डोडा, 27 जून (हि.स.)। शनिवार को डोडा जिले में एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरने से दो बुजुर्गों की मौत हो गई और चार घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना भदरवाह के बस्ती गांव के पास हुई जब चालक ने एक खतरनाक मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी में सवार लोगों की पहचान इमाम दीन (65), ज़ैतून बीबी (60), बशीर मोहम्मद (50), मासूम बीबी (45), बदर दीन (38) और 12 वर्षीय यासीन के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि ज़ैतून को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि इमाम की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है तथा हादसे की जांच शुरु कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story