बिशनाह के चुम्बिया जटा गांव में दो गाय चोरी होने का आरोप, ग्रामीणों में रोष, कार्रवाई की मांग
जम्मू,, 18 अक्टूबर (हि.स.)।
बिशनाह के साथ लगते चुम्बिया जटा गांव में बीती रात दो गाय चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने कथित तौर पर नागर मल की हवेली से दो गाय चुरा लीं। इस घटना के बाद गांव में चिंता और रोष का माहौल है।
सुबह घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण एकत्रित हो गए और चोरी की वारदात पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने एक विशेष समुदाय के कुछ लोगों पर चोरी में शामिल होने का संदेह जताया है। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से पशुपालकों में चिंता बढ़ रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने, चोरी हुई दोनों गायों को जल्द बरामद करने और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की भी अपील की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

