थीड हरवान में नहाते समय दो लड़के डूबे, एक की हालत गंभीर

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 03 जुलाई (हि.स.)। शुक्रवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके हरवान में दाचीगाम नाले में नहाते समय दो लड़के डूब गए।

अधिकारियों ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों को बचा लिया। बताया जा रहा है कि एक लड़का श्रीनगर का कक्षा 11 का छात्र है जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों और पुलिस के समय पर हस्तक्षेप से एक बड़ी त्रासदी टल गई। अस्पताल में भर्ती लड़के की हालत पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story