लखनपुर में गोवंश तस्करी के दो प्रयास विफल, 20 गोवंश मुक्त, दो गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
लखनपुर में गोवंश तस्करी के दो प्रयास विफल, 20 गोवंश मुक्त, दो गिरफ्तार


कठुआ, 15 सितंबर (हि.स.)। जिला पुलिस ने एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस की निगरानी में लखनपुर थाना क्षेत्र में गोवंश तस्करी के दो प्रयास विफल करते हुए 20 गोवंश को मुक्त कराया। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल दो वाहनों को जब्त किया है।

पहली कार्रवाई में एनएचडब्ल्यू ट्रक टर्मिनल लखनपुर में नाके के दौरान पुलिस ने पंजाब से जम्मू-कश्मीर की ओर आ रहे ट्रक नंबर जेके22-3639 की तलाशी ली। ट्रक से छह 16 गोवंश बरामद हुए। पुलिस ने वाहन में सवार पुपिंदर सिंह निवासी तालाब तिल्लो जम्मू और शिव दत्त निवासी पलौरा जम्मू को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना लखनपुर में एफआईआर नंबर 126/2026 दर्ज की गई।

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने कीरियां गंडियाल क्षेत्र में जेके02एएम-1885 नंबर की महिंद्रा पिकअप को रोककर तलाशी ली जिसमें चार भैंसें बरामद हुईं। इस मामले में एफआईआर नंबर 125/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कठुआ पुलिस ने कहा कि गोवंश तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से ऐसी गतिविधियों की सूचना 112 या 09858034100 पर देने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story