गोवंश तस्करी के दो प्रयास विफल, 35 गोवंश मुक्त, एक गिरफ्तार दो ट्रक जब्त

WhatsApp Channel Join Now
गोवंश तस्करी के दो प्रयास विफल, 35 गोवंश मुक्त, एक गिरफ्तार दो ट्रक जब्त


कठुआ, 12 नवंबर (हि.स.)। जिला कठुआ पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लखनपुर टोल प्लाजा और हटली मोड़ क्षेत्र में तस्करी के दो प्रयासों को विफल कर 35 गोवंश को मुक्त करवाया। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो ट्रकों को जब्त किया गया।

जानकारी के अनुसार लखनपुर टोल प्लाजा पर नाके के दौरान पंजाब से जम्मू-कश्मीर आ रहे ट्रक जेके14ई-0347 की तलाशी लेने पर उसमें 18 गोवंश को अमानवीय तरीके से लदा पाया गया। वहीं हटली मोड़ पर जांच के दौरान दूसरे ट्रक जेके19ए-6210 से 17 गोवंश बरामद किए गए। इस मामले में चालक रजाक मोहम्मद उर्फ जका निवासी दंसाल जम्मू को गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पूरी कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा की देखरेख में की गई। पुलिस ने आम लोगों से गोवंश तस्करी संबंधी सूचना 112 या 9858034100 पर देने की अपील की है तथा सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775717 Articles

Share this story