धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में पिछले 16 वर्षों से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

बांदीपोरा, 24 अक्टूबर (हि.स.)।एक लंबे समय से लंबित मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए बांदीपोरा पुलिस ने सुंबल पुलिस स्टेशन में दर्ज धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में पिछले 16 वर्षों से फरार चल रहे दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक बयान के अनुसार आरोपियों की पहचान गुलाम कादिर गनी के पुत्र गुलाम नबी गनी और गुलाम नबी गनी की पत्नी मिश्रा उर्फ सरवा के रूप में हुई है। दोनों गंज-लालपोरा बेरुआ, बडगाम के निवासी हैं और वर्तमान में श्रीनगर के पालपोरा स्थित पम्पोश कॉलोनी में रह रहे हैं। उन्हें 23 और 24 अक्टूबर, 2026 की दरमियानी रात श्रीनगर में गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया है कि दोनों आरोपी पिछले 16 वर्षों से फरार थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए सुंबल स्थित जेएमआईसी कोर्ट में पेश किया गया।

बांदीपोरा पुलिस ने लंबित मामलों को आगे बढ़ाने और फरार अपराधियों को कानून के अनुसार न्याय के कटघरे में लाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766233 Articles

Share this story