तुषार आनंद को लद्दाख में उपायुक्त (मुख्यालय) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया

WhatsApp Channel Join Now

लद्दाख, 26 मई (हि.स.)। लद्दाख प्रशासन ने आईएएस अधिकारी तुषार आनंद को लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के राजस्व विभाग के संभागीय आयुक्त/आयुक्त सचिव के कार्यालय में उपायुक्त (मुख्यालय) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार आनंद जो वर्तमान में लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक के रूप में कार्यरत हैं अगले आदेश तक अपने मौजूदा कर्तव्यों के अतिरिक्त तत्काल प्रभाव से यह अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story