आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर संभागीय आयुक्त से मिला शहीद भगत अमरनाथ एवं जगन्नाथ चैरिटेबल ट्रस्ट

WhatsApp Channel Join Now
आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर संभागीय आयुक्त से मिला शहीद भगत अमरनाथ एवं जगन्नाथ चैरिटेबल ट्रस्ट


जम्मू, 12 अक्टूबर (हि.स.)। शहीद भगत अमरनाथ एवं जगन्नाथ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन सुरिंदर भगत के नेतृत्व में जम्मू के संभागीय आयुक्त विकास कुंडल से मुलाकात कर आरक्षण, सामाजिक न्याय, समान अवसर और जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल में ट्रस्ट के महासचिव रशपाल डिगरा, कैशियर एलडी गोरखा, सचिव हंसराज और अधिवक्ता अनुकूल भगत सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। इस दौरान सदस्यों ने शहीद भगत अमरनाथ के बलिदान को याद करते हुए न्याय, समानता और लोगों के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष को श्रद्धांजलि दी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पात्र एवं जरूरतमंद वर्गों को आरक्षण का लाभ, उचित प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं का फायदा मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

ट्रस्ट के सदस्यों ने अनुच्छेद 370 को आरक्षण, सामाजिक न्याय और क्षेत्र के विकास में बाधक बताते हुए प्रशासन से इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। उन्होंने प्रशासन और सामाजिक संगठनों के बीच संवाद को मजबूत करने पर भी जोर दिया। ट्रस्ट ने कहा कि वह शहीद भगत अमरनाथ के आदर्शों पर चलते हुए समाज कल्याण, लोगों के अधिकारों की रक्षा और समान अवसरों के लिए अपने प्रयास जारी रखेगा

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759801 Articles

Share this story