कठुआ में जनजातीय गौरव पखवाड़ा शुरू, बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ में जनजातीय गौरव पखवाड़ा शुरू, बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद


कठुआ, 02 नवंबर (हि.स.)। जिला कठुआ में जनजातीय गौरव पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ हुआ। इसके तहत सरकारी शिक्षण संस्थानों, आंगनवाड़ी केंद्रों और जनजातीय बस्तियों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान को उजागर किया गया।

सरकारी डिग्री कॉलेज महानपुर और बनी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए जबकि विभिन्न सरकारी स्कूलों में प्रार्थना सभाओं, भाषणों और व्याख्यानों के माध्यम से विद्यार्थियों को जनजातीय विरासत और भगवान बिरसा मुंडा के जीवन एवं योगदान से अवगत करवाया गया।

वहीं आंगनवाड़ी केंद्रों में चित्रकला प्रतियोगिताओं सहित रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। जिला प्रशासन की ओर से इस उपलक्ष्य में 15 दिवसीय कार्यक्रम कैलेंडर तैयार किया गया है। पखवाड़े का समापन 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771321 Articles

Share this story