फंड उपयोग पर भ्रामक दावों को ट्राइबल अफेयर्स विभाग ने किया खारिज

WhatsApp Channel Join Now
फंड उपयोग पर भ्रामक दावों को ट्राइबल अफेयर्स विभाग ने किया खारिज


जम्मू, 27 मार्च (हि.स.)। ट्राइबल अफेयर्स विभाग ने जनजातीय कल्याण योजनाओं के 87 प्रतिशत फंड उपयोग न होने के दावों को भ्रामक और तथ्यहीन बताते हुए खारिज कर दिया है।

विभाग ने स्पष्ट किया कि 2025-26 वित्त वर्ष में कई प्रमुख योजनाओं में 100 प्रतिशत फंड उपयोग हासिल किया गया है। पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप और प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना के तहत पूरी राशि लाभार्थियों तक पहुंचाई जा चुकी है। वहीं ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट में 99.85 प्रतिशत फंड खर्च दर्ज किया गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर और जिला स्तर की योजनाओं में खर्च चरणबद्ध तरीके से हो रहा है, जिसमें यूटी कैपेक्स बजट के तहत 59 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। विभाग ने कहा कि ट्राइबल सब-प्लान में कम दिख रहा खर्च प्रक्रियागत देरी के कारण है, न कि कार्यों में कमी के कारण। विभाग ने दोहराया कि सरकार जनजातीय समुदाय के विकास के लिए पूरी पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story