जीजीएम साइंस कॉलेज जम्मू में पौधारोपण अभियान, 150 पौधे लगाए गए

WhatsApp Channel Join Now
जीजीएम साइंस कॉलेज जम्मू में पौधारोपण अभियान, 150 पौधे लगाए गए


जम्मू, 06 अप्रैल (हि.स.)। जीजीएम साइंस कॉलेज में सोशल फॉरेस्ट्री विभाग के सहयोग से कॉलेज परिसर में एक सफल पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के दौरान छात्रों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के लगभग 150 पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम में एनएसएस और एनसीसी इकाइयों के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिससे पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति उनकी मजबूत प्रतिबद्धता झलकती है।

यह पौधारोपण अभियान उच्च शिक्षा विभाग जम्मू और कश्मीर के निर्देशों के तहत केंद्र शासित प्रदेश में चलाए जा रहे लाइव प्लांटेशन ड्राइव का हिस्सा था। इस पूरे अभियान की निगरानी उच्च शिक्षा मंत्री सकीना इटू द्वारा की गई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोमेश कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया।

इस मौके पर सोशल फॉरेस्ट्री के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर अशोक कलसी, रेंज ऑफिसर नीरज गुप्ता, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. राहुल कैत और डॉ. नेहा शर्मा, एनसीसी एएनओ डॉ. शफ़िया सलीम सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण-अनुकूल अभियानों को जारी रखने का सामूहिक संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story