जीडीसी बसोहली में वृक्षारोपण अभियान, 250 से अधिक पौधे लगाए

WhatsApp Channel Join Now
जीडीसी बसोहली में वृक्षारोपण अभियान, 250 से अधिक पौधे लगाए


कठुआ, 06 अप्रैल (हि.स.)। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बसोहली में सोमवार को एक व्यापक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज परिसर में 250 से अधिक औषधीय और सजावटी पौधे लगाए गए।

यह अभियान जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में उच्च शिक्षा मंत्री सकीना इटू द्वारा शुरू की गई पर्यावरण पहल के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. राज किरण शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और वनों की कटाई जैसी चुनौतियों पर चिंता जताते हुए ऐसे अभियानों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने और रोजमर्रा की जिंदगी में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. शेख एजाज बशीर के मार्गदर्शन में किया गया। यह अभियान संस्थान की हरित और सतत भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story