महिला डिग्री काॅलेज कठुआ में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस पर पौधरोपण
कठुआ, 12 अगस्त (हि.स.)। राजकीय डिग्री कॉलेज फॉर वूमेन कठुआ में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस आर रंगनाथन की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। प्राचार्य डॉ. जयपाल सिंह ने पौधरोपण कर विद्यार्थियों एवं स्टाफ को पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं बल्कि ज्ञान, नवाचार और आजीवन सीखने के केंद्र हैं। उन्होंने पुस्तकालय सेवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर विद्यार्थियों तक सूचना की सुगम पहुंच सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। कॉलेज लाइब्रेरियन सौरभ दत्ता की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. यश पाल, प्रो. सचिनजीत सिंह, प्रो. सुरभि गुप्ता, डॉ. रितु कुमार शर्मा, शारीरिक शिक्षा एवं खेल निदेशक संजीव जम्वाल, डॉ. सोनिका जसरोटिया सहित कॉलेज के विद्यार्थी एवं स्टाफ मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

