जीडीसी महानपुर में पौधारोपण व वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

WhatsApp Channel Join Now
जीडीसी महानपुर में पौधारोपण व वंदे मातरम् का सामूहिक गायन


महानपुर, 11 अगस्त (हि.स.)। हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम् अभियान के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में पौधारोपण अभियान और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा।

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संगीता सूदन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कॉलेज परिसर में विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके बाद देशभक्ति की भावना के साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक प्रो. बिंती शर्मा व डॉ. सपना देवी सहित डॉ. हिलाल अहमद, मंगल राम, किशोरी लाल, रोमेश लाल, सुरिंदर कुमार, कुलदीप व अनु राधा मौजूद रहे। प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए देशभक्ति, एकता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story