जम्मू–पुंछ रूट पर अवैध टेम्पो संचालन पर जताई चिंता
जम्मू,, 22 जून (हि.स.)।
जम्मू–पुंछ मार्ग पर अवैध टेम्पो और टैक्सी संचालन को लेकर ट्रांसपोर्टर संगठनों ने गंभीर चिंता जताई है।
पुंछ ग्रुप के पदाधिकारियों ने कहा कि जम्मू–राजोरी–पुंछ रूट पर फिर से अवैध कॉन्ट्रैक्ट कैरिज टेम्पो और टैक्सी बड़े पैमाने पर चल रहे हैं, जो मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करते हुए स्टेज कैरिज की तरह संचालन कर रहे हैं। इससे न केवल वैध ऑपरेटरों को नुकसान हो रहा है बल्कि यात्रियों की सुरक्षा पर भी खतरा पैदा हो रहा है।
बैठक में पुंछ ग्रुप के अध्यक्ष एस. शेर सिंह ने प्रशासन से अपील की कि अवैध वाहनों के खिलाफ एक बार फिर सख्त प्रवर्तन अभियान चलाया जाए। वहीं 2x2 पुंछ ग्रुप के अध्यक्ष एस. मोहिंदर सिंह ने राजोरी के टांडा नाका पर पुलिस और एमवीडी की संयुक्त चेकिंग व्यवस्था को दोबारा सक्रिय करने की मांग की। संगठन के महासचिव एस. परमजीत सिंह ने सभी यात्री वाहनों में सीट क्षमता के स्पष्ट स्टिकर लगाने का सुझाव दिया ताकि ओवरलोडिंग पर रोक लगाई जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

