कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के तहत कठुआ में कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

WhatsApp Channel Join Now
कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के तहत कठुआ में कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण


कठुआ, 14 नवंबर (हि.स.)। जिला प्रशासन कठुआ की ओर से शनिवार को डीसी कार्यालय परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन योजना, विकास एवं निगरानी विभाग जम्मू-कश्मीर के निर्देशों तथा उपायुक्त राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान जिला सांख्यिकी एवं मूल्यांकन अधिकारी सिद्धार्थ आनंद ने मास्टर ट्रेनर के रूप में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यक्रम के उद्देश्यों और महत्व की जानकारी दी। इसमें स्वास्थ्य, उद्योग, ग्रामीण विकास, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, रोजगार और परिवहन सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान कर्मचारियों को निरंतर सीखने, कार्यक्षमता बढ़ाने, जवाबदेही, पारदर्शिता और नागरिक-केंद्रित प्रशासन के महत्व से अवगत करवाया गया। वक्ताओं ने सरकारी सेवाओं को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनहितैषी बनाने के लिए परिणामोन्मुखी कार्यशैली अपनाने पर जोर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777159 Articles

Share this story