कठुआ में नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ में नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत


कठुआ में नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत


कठुआ, 25 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बरवाल मोड़ के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार व्यस्त हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान भरत सिंह निवासी गांव खरोट जिला कठुआ के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। इसी दौरान डीआईजी श्रीधर पाटिल जो कठुआ की ओर जा रहे थे मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। सूचना मिलते ही कठुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story