ऊधमपुर में दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now

उधमपुर, 20 फ़रवरी (हि.स.)।

ऊधमपुर जिले में धार रोड स्थित जगानू मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार रौन दोमेल का रहने वाला युवक दीपक कुमार (पुत्र बिट्टू राम) देर शाम स्कूटी पर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह जगानू मोड़ के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत जीएमसी ऊधमपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद ऊधमपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

Share this story