जम्मू के नरवाल यार्ड नंबर 2 में ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारी, एक व्यक्ति की मौत
जम्मू,, 18 नवंबर (हि.स.)।
जम्मू के नरवाल यार्ड नंबर 2 में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक की तीन साल की एक बेटी है। हादसे की खबर सामने आने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रक ने किन परिस्थितियों में वाहनों को टक्कर मारी। मृतक की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

