दिवाली से पहले ट्रैफिक विभाग ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू,, 07 नवंबर (हि.स.)।

दिवाली के त्योहार से पहले सड़कों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक विभाग की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया।

ट्रैफिक विभाग ने वाहन चालकों से अपील की कि वे गलत पार्किंग से बचें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सड़कों पर अनावश्यक जाम न लगने दें। त्योहार के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए लोगों से ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दिवाली के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना और सड़क हादसों को रोकना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773838 Articles

Share this story