राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक पुलिस का नाका, वाहनों की जांच को लेकर उठे सवाल

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक पुलिस का नाका, वाहनों की जांच को लेकर उठे सवाल


राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक पुलिस का नाका, वाहनों की जांच को लेकर उठे सवाल


सांबा/विजयपुर, 22 नवंबर (हि.स.)। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एम्स विजयपुर के ठीक सामने यातायात पुलिस की ओर से नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान भी किए जा रहे हैं।

ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों को रोककर जांच करना यातायात नियमों और सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से कितना उचित है।

गौरतलब है कि झिड़ी मेले के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से बचाने के लिए ट्रैफिक विभाग की ओर से हाल ही में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में मेले के दौरान यातायात प्रबंधन और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति पैदा न होने देने को लेकर चर्चा की गई थी।

हालांकि दूसरी ओर एम्स विजयपुर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही नाका लगाकर वाहनों को रोकने और उनकी जांच करने की कार्रवाई सामने आई है। ट्रैफिक पुलिस के जोगिंदर चिब के नेतृत्व में लगाए गए इस नाके के दौरान वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए।

ऐसे में सवाल उठता है कि जब विभाग का जोर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को निर्बाध बनाए रखने पर है तो व्यस्त हाईवे पर नाका लगाकर वाहनों को रोकने से यातायात प्रभावित होने की आशंका को कैसे नजरअंदाज किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781454 Articles

Share this story