युवा राजपूत सभा ने विक्रम चौक पुल किया बंद
Jul 22, 2026, 18:11 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 22 जुलाई (हि.स.)।
भारी बारिश के बीच युवा राजपूत सभा के सदस्यों ने विक्रम चौक पुल को बंद कर दिया जिससे क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा। सभा के सदस्य सोमवार से महाराजा हरि सिंह प्रतिमा स्थल पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
प्रदर्शनकारी जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों को रोजगार देने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शन के चलते पुलिस और प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

