काज़ीगुंड में ट्रक की टक्कर से यातायात पुलिसकर्मी की मौत

WhatsApp Channel Join Now

काजीगुंड, 19 सितंबर (हि.स.)। शनिवार सुबह कुलगाम जिले के काज़ीगुंड इलाके में एक ट्रक की टक्कर से यातायात पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि यातायात पुलिसकर्मी को सुबह काज़ीगुंड में शामपोरा पुल के पास पंजीकरण संख्या जेके03क्यू-9011 वाले ट्रक ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया और पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में पुलिसकर्मी की पहचान कुलपोरा निवासी अब्दुल साबिर भट के पुत्र मुश्ताक अहमद के रूप में हुई। इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story