बांदीपोरा में ट्रैक्टर नहर में गिरा, युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now

बांदीपोरा, 02 जुलाई (हि.स.)। गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा ज़िले के वट्रीना इलाके में एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई जब उसका ट्रैक्टर पानी की नहर में गिर गया।

एक अधिकारी ने बताया कि युवक का ट्रैक्टर पर से नियंत्रण हट गया था जिसके कारण वह नहर में गिर गया।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और बचावकर्मी मौके पर पहुँचे और घायल युवक को पास के अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान यासिर अहमद डार (23) के रूप में हुई जो बांदीपोरा के वट्रीना का रहने वाला था। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जाँच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story