गुलमर्ग गोंडोला सेवा रुकने से पर्यटक बीच हवा में फंसे

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 25 मई (हि.स.)। सोमवार को उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग गोंडोला सेवा में तकनीकी खराबी के कारण पर्यटक बीच हवा में फंसे रह गए जिसके बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि गोंडोला में खराबी के कारण अचानक रुकने से लगभग 300 पर्यटक केबल कारों के अंदर फंस गए थे। बचाव दल में सेना की 9 राज रिफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और नागरिक प्रशासन के जवान मौके पर पहुंचे और निकासी के प्रयास शुरू किए। ऑपरेशन की निगरानी के लिए तंगमर्ग के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट और तहसीलदार भी घटनास्थल पर पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि गोंडोला के बीच हवा में रुकने के बाद महिलाओं और बच्चों सहित कई पर्यटक घबरा गए। हालाँकि अधिकारियों ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और निकासी सुचारू रूप से चल रही है। खराबी की पहचान करने और परिचालन बहाल करने के लिए तकनीकी टीमों को भी तैनात किया गया थाl

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story