तेज हवाओं के कारण डल झील में फंसी शिकारा से पर्यटकों को बचाया गया

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 08 अक्टूबर (हि.स.)। गुरुवार को तेज हवाओं और बारिश के बीच श्रीनगर की डल झील में शिकारा फंस जाने के बाद लगभग 15 पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि डल झील में शिकारा का आनंद ले रहे पर्यटकों को नेहरू पार्क के पास तेज हवाओं और बारिश के बीच उनकी शिकारा फंस जाने के बाद सुरक्षित बचा लिया गया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ और एसडीआरएफ कर्मियों और बचाव दल ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और सभी फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया।

उन्होंने कहा कि बचाव के समय सही संख्या की गिनती नहीं की जा सकी हालांकि पर्यटकों की संख्या 15 से अधिक हो सकती है। इस बीच जांच शुरू कर दी गई है जबकि अधिकारी ने बताया कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story